Categories: छपरा

छपरा: सरकारी विद्यालयों में शिक्षकगण विषयवार, समय-तालिका बनाकर अध्यापन का कार्य करें – जिलाधिकारी

छपरा: जिला पदाधिकारी राजेश मीणा की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में 11.00 बजे पूर्वाहन से आहूत की गयी। जिला पदाधिकारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं मध्यान्न भोजन हेतु शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, कर्मीगणों एवं सबसे महत्वपूर्ण शिक्षकों को कृत संकल्पित होना होगा ।उन्होंने बताया कि विगत कुछ महीनों से जिलास्तरीय एवं प्रखण्डस्तरीय पदाधिकारीगणों के जरिये विद्यालयों की साप्ताहिक जाँच कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जाँच प्रतिवेदन में असंतोषजनक टिप्पणी को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुए लापरवाह कर्मीगणों एवं शिक्षकों के विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। हर हाल में शैक्षणिक गतिविधियों में प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया गया। विद्यालयों में विषयवार समय सारिणी बनाकर शिक्षकों को पढ़ाने हेतु निर्देश देने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस हेतु राशि उनके खातो में दिया जाता है। इसके बावजूद कुछेक विद्यालयों में बच्चों को बगैर स्कूल ड्रेस के विद्यालय आने की शिकायत मिली है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी ताकि इस शिकायत को दूर किया जा सके। विद्यालयों में मध्यान्न भोजन योजना की जॉच में शिथिलता बरतने वाले प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

वैसे प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय जहाँ चहारदीवारी नहीं हैं, वहाँ मनरेगा योजना से चहारदीवारी निर्माण का कार्य करवाया जाएगा। इस संबंध में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की सूची की माँग उप विकास आयुक्त, अमित कुमार से की गयी। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि विद्यालयों के भवनों की स्थिति अच्छी रखने के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधि एवं मध्यान्न भोजन की गुणवत्ता उच्चस्तर की रहनी चाहिए। अगली बैठक में सूक्ष्मता से इन सभी विषयों पर गहन विश्लेषण कर समीक्षा करने की बात बताई गई।बैठक में उपविकास आयुक्त, अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान स्थापना, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026