Gopalganj News in Hindi

कोरोना से बचाव को ले दलित बस्ती में चला जागरूकता अभियान

परवेज अख्तर /गोपालगंज:- जिले के कटेया प्रखंड की बनिया छापर दलित बस्ती में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया.भारत सरकार के नीति आयोग के निर्देशानुसार शांति सेवा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.इसमें संगठन के सचिव समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,कटेया के बीडीओ राकेश चौबे,थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी,सीओ अफजल हुसैन,कार्यपालक पदाधिकारी राहुल द्विवेदी तथा समाजसेवी व शिक्षाविद जितेंद्र द्विवेदी ने कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया.बीडीओ व थानाध्यक्ष ने घर से बाहर नहीं निकलने तथा लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए लोगों से यह कहा कि हम अपने घर में रहकर ही कोरोना को हरा सकते हैं.कोरोना तभी हारेगा,जब हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे.’सामाजिक दूरी बनायेंगे, कोरोना को हरायेंगे’आदि नारों के साथ लोगों को पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने जागरूक किया.कोरोना से बचाव के उपायों के बारों में भी विस्तार से बताया गया.साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने व साफ-सफाई रखने का संकल्प भी लोगों को दिलाया गया.सचिव ने बताया कि विभिन्न गांवों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा उनके बीच कोरोना संक्रमण के बचाव से जुड़े सामानों का वितरण भी किया जा रहा है.मौके पर पूर्व सरपंच अशोक पाठक,प्रभाकर पांडेय,संजय पाठक,पूर्व शिक्षक सुरेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026