दरौंदा

दारौंदा में पिछले विस चुनाव में कम प्रतिशत मतदान वाले 83 मतदान केंद्रों पर चलेगा जागरुकता अभियान

परवेज़ अख्तर/सिवान:
पिछले विधानसभा चुनाव 2015 एवं उपचुनाव 2019 में कम मतदान वाले मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जागरुकता रथ, बैनर, स्टीकर, स्लोगन, जीविका दीदियों द्वारा कार्यक्रम, विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में दारौंदा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 54.27 से कम मतदान वाले 83 मतदान केंद्रों की सूची बनाई गई हैं, जहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा 2015 एवं 2019 उपचुनाव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर कचहरी पर बूथ संख्या 301 पर 40.59, बालडीह में बूथ संख्या 269, 269 (क) 41.15, रानीबारी बूथ संख्या 268, 268 (क) पर 42.42, जलालपुर बूथ संख्या 298 298 (क) पर 42.49, वैदापुर बूथ संख्या 266, 266 (क) पर 43.36, जलालपुर बूथ संख्या 305,305(क), 43.82, जलालपुर बूथ संख्या 303, पर 44.62, चकरी बूथ संख्या 306 , 307 पर 44.69, रसूलपुर बूथ संख्या 263,263(क) पर 44.78, बोधा छपरा बूथ संख्या 196,196(क) पर 45.23, रसूलपुर बूथ संख्या 264 पर 45.35, हाथोपुर बूथ संख्या 218, 218(क) पर 45.35, उजांय बूथ संख्या 228 पर 46.79, रसूलपुर बूथ संख्या 262 पर 46.79, जलालपुर बूथ संख्या 304 पर 47.83 , रैनी बूथ संख्या 267 48.61, जलालपुर बूथ संख्या 299, 299 क पर 48.82, विशुनपुरा बूथ संख्या 265, 265 क पर 49.40, बालबंगरा बूथ संख्या 247, 247 क सहित दारौंदा प्रखंड अंतर्गत 83 बूथों की पहचान की गई हैं जहां 54.27 प्रतिशत से कम मतदान हुए थे। इसलिए इन मतदान केंद्र के क्षेत्रों में विशेष मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी गणमान्य लोगों से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026