परवेज़ अख्तर/सिवान:
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एसडीओ रामबाबू कुमार ने विधानसभा चुनाव को ले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सभी से आचार संहिता का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देश का हर हाल में पालन करना है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक भावना को भड़काने वाले नेता व कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, किसी भी प्राइवेट व सरकारी जगहों पर नहीं लगनी चाहिए। चुनाव में संबंधित किसी तरह के कार्य में धार्मिक स्थल का उपयोग नहीं होगा। कहीं भी पांच से ज्यादा लोग एक साथ जमा नहीं होंगे। उम्मीदवारों के जनसंपर्क अभियान के साथ पांच कार्यकर्ता ही रहेंगे। रोड शो में पांच गाड़ियां ही रहेंगी। बैठक में भाजपा, राजद, जाप, कांग्रेस सहित अन्य दल के प्रखंड अध्यक्ष, डीसीएलआर प्रवीण कुमार, एडीसनल एसडीओ कीसलय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…