परवेज अख्तर/सिवान: बिहार अग्निशमन विभाग दिवाली और छठ पर्व पर पटाखा फोड़ने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षा और सतर्कता बरतने के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है। मंगलवार को सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर से सिवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, आपदा पदाधिकारी वृषभानु कुमारी चंद्रा, जिला अग्निशमन पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर जागरुकता रथ (एलईडी युक्त) को रवाना किया।
रथ जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को पटाखा से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षा और सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करेगा। वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिये भी जागरूक किया जा रहा। विभाग ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिये भी आतिशबाजी से बचाव का प्रयास कर रहा है। मौके पर राजीव कुमार, राहुल कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, रूपेश कुमार, सोनी कुमारी, रविकांत मंडल आदि मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…