परवेज अख्तर/सिवान: 14674 ट्रेन से यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोर को जीआरपी एवं आरपीएफ ने पकड़कर मोबाइल को बरामद कर लिया।मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि सोमवार को जंक्शन पर दिवाली एवं छठ के मद्दे नजर उच्च अधिकारी के आदेश अनुसार आरपीएफ एवं जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही थी।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक संजय कुमार पांडेय, कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार दीक्षित एवं जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिंह द्वारा गाड़ी संख्या 14674 के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने पर उक्त गाड़ी के जनरल कोच से एक यात्री उत्तर प्रदेश जिला देवरिया के पडरौना कुशीनगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी संदीप पांडेय का एक मोबाइल चोरी कर भागने के क्रम में दो व्यक्तियों को दौड़कर पकड़ गया एवं मोबाइल को बरामद किया गया। गिरफ्तार जिला मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागलपुर कला निवासी शैलेंद्र मुखिया एवं नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सकलदेव यादव है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…