Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना को लेकर युद्ध स्तर पर चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- शुक्रवार को कोरोना के बढ़ते दहशत को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह जागरुकता अभियान चलाया गया। अब जिला प्रशासन के साथ ही सामाजिक संगठन भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आ गए हैं। शुक्रवार को चैंबर ऑफ कामर्स के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पिकी के नेतृत्व में शहर में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के मौनिया चौक, पोस्टऑफिस चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों को हैंडवास करा उन्हें पंपलेट दिया गया। जिसमें कोरोना से बचाव के तरीके बताए गए हैं। जागरुकता अभियान में परमात्मा सिंह, कृष्णा प्रसाद सहित काफी संख्या में सदस्य शामिल रहे। जूनियर चेंबर इंटरनेशनल की गोपालगंज मिडटाउन ने भी शहर में राहगीरों, दुकानदारों व वाहन चालकों के लिए हाथ धोने के लिए पोस्ट ऑफिस चौक के समीप बेसिन लगाकर पानी, हैंडवाश व सेनेटाइजर की व्यवस्था किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष रजनीश कुमार दुबे, डॉ. आशीष तिवारी, राजीव सिंह, सचिव नितेश गुप्ता, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, मोहित गुप्ता, टीएन श्रीवास्तव, सीबी मैथ्यू, डॉ. भवेश व सुमन कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली बाजार में बिहार कौशल विकास मिशन से संबंद्ध ग्रोथ एकेडमी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों के बीच पंपलेट का वितरण किया। इस दौरान लोगों का हैंडवास कराया गया। इस अभियान में डायरेक्टर मनोरंजन कुमार सिंह, अनुज कुमार मौर्य सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। फुलवरिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम के नेतृत्व में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बथुआ बाजार, माडीपुर बाजार, बंशी बतरहा बाजार, मिश्र बतरहां बाजार, जनता बाजार में जागरुक।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026