Gopalganj News in Hindi

महिला को प्रताड़ित कर घर से निकालने एवं दहेज में 2 लाख रुपये मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी अलगू गोंड़ की पुत्री ने अपने ससुराल वालों पर गाली गलौज व मारपीट करने एवं दहेज में 2 लाख रुपये नहीं देने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल देने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि दिनांक 27 अप्रैल 2018 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मेरी शादी विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी श्यामसुंदर गोड़ के पुत्र संदीप गोंड़ के साथ हुई। जिसमें मेरे पिता 1 लाख रुपए नगद, बाइक, सोने की चेन, अंगूठी एवं अन्य सामान दिए। शादी के 2 माह तक सब ठीक रहा। उसके बाद मेरे पति संदीप गोंड़, ससुर श्यामसुंदर गोंड़,सास , देवर राजन गोंड़ एवं ननद मुझसे 2 लाख रुपए की मांग करने लगे। जो मेरे पिता नहीं दे सके। उसके बाद उक्त सभी लोग गाली गलौज- मारपीट करने के साथ ही जून 2018 को मुझे घर से निकाल दिया। वहीं पुलिस ने अंकिता देवी के दिए आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026