परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में विश्व मलेरिया दिवस पर रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया।उन्होंने इससे बचाव के लिए सफाई पर ध्यान देने, घर के पानी जल जमाव नहीं होने देने, जल जमाव वाले स्थल पर केरोसिन का कुछ बूंद गिराने की सहाल दी। साथ ही मच्छरदानी या मच्छर मारने वाले क्रीम का उपयोग सोने के समय करने की सलाह दी। घर के हर भाग में डीडीटी अथवा एसपी छिड़काव जरूर कराने की बात कही। मौके पर डाॅ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, मलेरिया कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह, स्वास्थ्य परीक्षक दरबारी राम, प्रधान सहायक विजय शंकर सिंह, एएनएम कमलावती देवी, महिला कक्ष सेविका शांति देवी, सोना देवी, स्वास्थ्य कर्मी सुमित कुमार, गोलू कुमार, सुरेश राम आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…