परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अवैध रूप से बेचे जा रहे शराब धंधेबाजों से जब्त किए गए करीब 10 हजार शराब की बोतलों को विनष्टीकरण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल विभिन्न जगहों से छापेमारी कर लगभग 200 पेटी क्रेजी रोमियो शराब जब्त की गई थी, जिसे हुसैनगंज थाने में ही जब्त कर रखा गया था। गुरुवार को प्रशासनिक आदेशानुसार सभी जब्त शराब की पेटियों को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन भेज दिया गया, जहां उन्हें वरीय अधिकारियों के देख रेख में नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…