परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड योजना क्रियान्वयन इकाई गुठनी के तत्वावधान में सोनहुला एवं बिहारी बुजुर्ग गांव में प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं बीडीओ के नेतृत्व में मॉर्निंग फॉलोअप किया गया तथा सोनहुला ग्राम में ममता जीविका महिला ग्राम संगठन के दीदियों की बैठक की गई। बैठक में शौचालय निर्माण, शौचालय की उपयोगिता एवं महत्ता, शौचालय नहीं रहने से होने वाली बीमारी तथा मान-सम्मान की हानि पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के बाद ग्राम संगठन अध्यक्ष पूनम देवी के नेतृत्व में जीविका दीदियों के द्वारा पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई,जो सोनहुला गांव के वार्ड तीन एवं चार से होते हुए पुन: सभा स्थल पर पहुंच खत्म हो गई। इस अवसर पर पुनीत कुमार, सामुदायिक प्रेरक ज्ञानसती देवी,शांति, एकता, उज्ज्वल, आरती, शिवम, नवीन, अनमोल, शुभम, सत्यम विकास एवं पूजा स्वयं सहायता समूह की दीदियां शामिल थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…