परवेज अख्तर/सिवान : समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी रंजीता ने वुशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सचिव प्रियंका देवी ने बताया कि 21 से 23 सितंबर को मुजफ्फरपुर में 8 वीं राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें जिले के 15 बच्चों ने पदक प्राप्त किये थे। प्रतियोगिता में पांच गोल्ड, तीन सिल्वर एवं सात ब्रांज मेडल प्राप्त हुए थे। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता शिलांग, गोवाहाटी में आर्मी के द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें इन बच्चों का चयन किया गया है। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि इन बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है। हमें इन पर गर्व है। मौके पर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मास्टर ट्रेनर सोनू समेेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…