Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने को ले निकाली गई जागरूकता रैली

परवेज अख्तर/सिवान : नगर परिषद की ओर से गुरुवार को लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने से संबंधित जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों के बीच हैंडबिल बांट कर पॉलीथिन प्रतिबंध में सहभागिता निभाने की अपील की गई। रैली नगर परिषद कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहा व सड़क होकर गुजरी। दिए गए पंपलेट के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा था कि कोई भी दुकानदार, थोक विक्रेता, हॉकर, फेरीवाला,सब्जीवाला सहित कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के प्लास्टिक के थैली चाहे वो किसी भी साइज या मोटाई का हो, इसका उपयोग, विक्रय या भंडारण अथवा प्रयोग करते हुए पाए जाते है, तो उन्हें बिहार नगरपालिका अधिनियम- 2007 एवं बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अधिनियम 2018 के तहत दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत पांच हजार रुपए जुर्माना एवं दंड के भागी होंगे। जगह-जगह पर लोगों को शपथ भी दिलाई गई। शहरवासी व व्यापरियों से आ्रह किया गया कि 23 दिसंबर के पहले प्लास्टिक से बने थैले का स्टॉक समाप्त कर लें। अन्यथा दंड के भागी होंगे। जुट, कपड़ा व कागज अादि से बने थैले का उपयोग करने की सलाह लोगों को दी गई। रैली में नगर परिषद के कई कर्मी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024