Barharia Siwan News

बड़हरिया के मिठाई व्यवसायी की हत्या की योजना बनाते सात गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना और एसआइटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्टेडियम समीप बड़हरिया के मिठाई व्यवसायी की हत्या की योजना बनाते सात अपराधियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतसू, तीन चाकू, 2500 नकद, लूट के नौ मोबाइल व चार पीस सोने के कान का झल्ला बरामद हुआ है। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए हैं। इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा, के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, पुनि मनीष कुमार, पुअनि संजय कुमार के साथ सशस्त्र बल को छापेमारी का निर्देश दिया गया। छापेमारी के दौरान सभी की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के क्रम में इन्होंने बताया कि बड़हरिया में मिठाई व्यवसायी अशोक प्रसाद की हत्या करने की योजना बना रहे थे। हत्या की सुपारी आसीफ अली ने ली थी। सभी ने पूछताछ में यह भी बताया कि इन्होंने दरौली में पिछले दिनों हुई डकैती कांड को भी अंजाम दिया था। जिस घर में डकैती हुई थी उस गृहस्वामी के भांजे धीरज शर्मा ने इनका लाइनअप किया था। दरौली से लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी में दरौली थाना क्षेत्र सागर राय के टोला निवासी धीरज शर्मा उर्फ राज, बड़हरिया थाना क्षेत्र माधोपुर पश्चिम टोला निवासी आसीफ अली उर्फ कैश,दरौली थाना क्षेत्र खैराटी निवासी शेख अफजल,रघुनाथपुर थाना क्षेत्र निखती कला निवासी अफताब अंसारी,बड़हरिया थाना क्षेत्र माधोपुर निवासी गुफरान अहमद, बड़हरिया थाना क्षेत्र पकड़ी सुल्तान बाजार निवासी इमरान राजा,हुसैनगंज थाना क्षेत्र सलोनेपुर निवासी नसरुद्दीन अंसारी उर्फ मिल्का है। एसपी ने बताया कि ये सभी आद्तन अपराधी हैं। इन्होंने जिले में पूर्व में हुई अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता बताई है। इन लोगों के पास से आज इनलोगों द्वारा बड़हरिया में मिठाई व्यवसायी अशोक प्रसाद की हत्या करने की योजना बना रहे थे कि पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि डकैती करने के बाद ये अपराधी सोने का सामान जिस दुकान पर बिक्री करते हैं उसकी भी गिरफ्तारी हुई है। जिससे अभी पूछताछ हो रही है।पस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026