परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज प्रखंड के रिसौरा पंचायत में सहकारिता विभाग द्वारा शत-प्रतिशत मत डालने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया। शुक्रवार को रिसौरा पंचायत से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इसमें पंचायत के काफी संख्या में महिला-पुरुष मतदाता शामिल थे। पदयात्रा में हाथों में पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्त्व के बारे में समझाने का प्रयास किया गया। कहा गया कि एक वोट लोकतंत्र में काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड कार्यपालक सहायक संदीप कुमार सिंह, रिसौरा पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…