Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जिले के पहली कक्षा का छात्र अज़ान ज़फर ने मनाया अपना जन्मदिन एक अनोखे अंदाज़ मे

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के एम एम कॉलोनी स्थित जिले के चर्चित लिमरा पब्लिक स्कूल के पहली कक्षा का छात्र अज़ान ज़फर का आज जन्मदिन था जो उसके लिए बहुत ही ख़ास रहा । ग़रीब व रिक्शा चालकों के बीच अपने अभिभावकों के साथ जाकर फुड पैकेट्स वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया।छात्र अज़ान ज़फर के पिता ज़फर अहमद फ़ॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता के पुत्र हैं जिन्होंने बतलाया कि आज उनके बेटे का जन्मदिन था मगर इस वर्ष जन्मदिन की ख़ुशी कुछ अलग तरीके से मनाने की सोचा।

आज पुरा देश और प्रदेश जहॉं कोरोना काल की मार झेल रहा है,जहाँ लोग भूखे मर रहे हैं बहुतों को तो एक वक़्त का खाना नसीब नहीं इसलिए हमारे परिवार ने सोचा क्यों नही इस वर्ष जन्मदिन मनाने का अंदाज़ बदल दिया जाए जहाँ गरीबों को एक वक़्त का खाना खिलाया जाए जिसके क्रम जिला के तरवारा मोड़,बबुनिया मोड़,स्टेशन रोड तथा रेलवे जंक्शन पर अपने पुत्र के साथ पहुंचकर ग़रीबों,लाचारों के बीच फ़ूड पैकेट्स वितरण किया।वाक़ई दिल को बड़ा सुकून मिलता है जब मज़दूर,लाचार,बेबस को भूखा जान कर उसे खाना मुहैया कर सके और उनका पेट भर सके,इससे बड़ी ख़ुशी कोई और नहीं ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026