Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में वयस्कों पर दिखा सबसे अधिक कोरोना का असर

परवेज़ अख्तर/सिवान :- कोरोना संक्रमितों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जारी की गई जिले की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस संक्रमण की चपेट में सबसे अधिक 21 से 40 वर्ष के लोग शामिल हैं। जबकि वैश्विक महामारी कोरोना से अपने आप को बचाने में सबसे अधिक महिलाएं, बच्चे व वृद्धजन कामयाब हुए हैं, क्योंकि इनको बहुत कम घर से बाहर निकलने का मौका मिला है। जबकि वयस्क लोग नौकरी, कामकाज के चलते अपने आप को नियंत्रण नहीं कर पाए। बेवजह घर से बाहर घुमने का परिणाम है कि करीब एक हजार के आसपास व्यस्क वर्ग कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं सबसे कम खतरा 0-10 साल के बच्चों पर दिखा है, इस उम्र में करीब सौ पॉजिटिव केस मिले हैं। 11 से 20 वर्ष के युवकों में करीब पांच सौ पॉजिटिव केस मिले हैं।

21 से 30 वर्ष के लोगों में सबसे ज्यादा करीब एक हजार पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 31 से 40 वर्ष में दूसरा स्थान रहा है, यानी सात सौ के करीब पॉजिटिव केस मिले हैं। 41 से 50 वर्ष में आंकड़ा गिरकर चार सौ के करीब है। वहीं 51 से 60 वर्ष में इससे भी कम यानी ढाई सौ पॉजिटिव केस मिले, 61 से 70 वर्ष में मात्र एक सौ से ऊपर एवं 70 से ऊपर 50 से अधिक पॉजिटिव केस अबतक मिले हैं।

अनलॉक-4 में बरती जा रही लापरवाही पड़ सकती है महंगीजासं, सिवान : जिले में इस समय अनलॉक-4 लागू है। जब से इसे लागू किया गया है, तब से और लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। भले ही सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए कई बंदिशों में छूट दे दी है, लेकिन लोग इसे पूरी छूट मानते हुए लापरवाही की हद पार कर रहे हैं। शहर, गांव हो या कोई बाजार सामान्य रूप से लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। बाजार में भीड़ के बीच ऐसी स्थिति कही न कही फिर से कोरोना की चपेट में कई गांवों को ला सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026