Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया: बाबू हाता गांव युवक को बुरी तरह पिटाई कर किया घायल, रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबू हाता गांव में बृहस्पतिवार की अलसुबह मामूली विवाद को लेकर लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक को बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक बाबू हाता गांव निवासी रजनीश कुमार (25 वर्ष) पिता शिव कुमार गिरी बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसी गांव के पप्पू पर्वत तथा इनके पिता दूधनाथ पर्वत, बदन पर्वत व अन्य लगभग आधा दर्जन लोग अपने – अपने हाथों में पारंपरिक हथियार लेकर अचानक रजनीश कुमार पर धावा बोल दिए तथा इन्हें बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। उधर सदर अस्पताल द्वारा भेजे गए ओडी स्लिप के आधार पर नग पर्वत,दूधनाथ पर्वत,बदन पर्वत, समेत लगभग आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। इस संबंध में बड़हरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि फर्द बयान की कॉपी प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024