परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मल्लूपुर के समीप चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तीन बाइक चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कड़ाई पूर्वक पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में पकड़े गए तीनों लोगों ने पुलिस के समक्ष कई तथ्यों का उजागर भी किया है। जिसके आधार पर पुलिस काम कर रही है। बाद में पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एक प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए तीनों लोगों को जेल की हवा खिला दी।बतादें की पकड़े गए तीनों लोग बाइक की चोरी कर जहां-तहां चोरी की हुई बाइक को बेंचने का धंधा करते हैं।
जो इसी सिलसिले में उक्त स्थान पर पहुँचे हुए थे। की इसी बीच गस्ती में निकली पुलिस ने तीनों को शक के आधार पर धर दबोचा।और पूछताछ के क्रम में यह बात का खुलासा हुआ कि पकड़े गए तीनों लोग बाइक चोर गिरोह के सरगना हैं।पकड़े गए तीनों लोग छपरा जिले के चिंटू कुमार, रूपेश कुमार व अनुभव कुमार सिंह बताए जा रहे हैं।पुलिस पकड़े गए तीनों लोगों का आपराधिक इतिहास स्थानीय थाना से खंगालने लेने में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…