परवेज अख्तर/सीवान:- गुरुवार यानी 28 नवम्बर को दिनदहाड़े सराय ओपी क्षेत्र के मखदूम सराय स्थित गौसुलवारआरबी कालेज गेट के समीप बेखौफ अपराधियो ने टेलहट्टा निवासी स्व. मोख्तार मियां का पुत्र बाबुजान मियां को सिर में गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या मामले में मृतक के भाई मासूम उर्फ सोनू ने पांच से सात अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. हत्या के बाद पुलिस ने हत्या स्थल के निकट जो भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे उसका जांच किया.वही एक पुतेज मे अपराधी पिस्टल ताने बाबुजन को गोली मारने के लिये दौड़ा रहा है और बाबुजन अपनी जान बचाने के लिये भाग रहा है.लेकिन अपराधियो ने उसे नही बक्सा और सिर में गोली मार दिया. सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ-साफ अपराधियो का चेहरा दिख रहा है .लेकिन छः दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक अपराधियो तक नही पहुँच सकी है.इधर लोगो मे चर्चा है कि बाबुजन की हत्या कहि प्रतिशोध या भूमि करोबार में तो नही हुई है.लेकिन इसकी पुष्टि नही हो पा रही है. बाबुजन के परिजन दहशत के माहौल में जीने को विवस है.और बाबुजन के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए आस लगाये बैठी है.इस मामले में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…