Siwan News

टिकट नहीं मिलने पर नाराज यात्रियों ने किया हंगामा

6 काउंटर में 2 ही काउंटर था चालू, एटीवीएम के भी दो मशीन खराब

परवेज अख्तर/सीवान :- लगन के मौसम में प्रदेशीयो का शादी विवाह में अपने घर आना जाना लगा रहता है.इससे जंक्शन पर यात्रियों का भीड़ लग रहता है.ट्रैन में तो आज कल घुसना भी नामुकिन हो गया है.इधर जंक्शन के अधिकारियों की मनमानी के कारण अनारक्षित टिकट काउंटर पर अक्सर हंगामा व भीड़ की स्थिति बनी रहती है और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.मंगलवार को जंक्शन पर अधिकारियों की मनमानी का नजारा देखने को मिला.जंक्शन पर अनारक्षित टिकट काउंटर के छः खिड़कियों में दो ही खिड़कियों से यात्रियों को टिकट दिये जा रहे थे. इस कारण दोनों कांउटरों से मुख्य द्वार तक यात्रियों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी. लंबी लाइन होने के कारण मुख्य द्वारा से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.इसके लिए यात्रियों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. तभी दो यात्री भगराशन बिन व सहादेव यादव भी आपस मे भिर गये.प्लेटफॉर्म तीन पर मौर्या लगी हुई थी. सहादेव यादव को गोरखपुर जाना था वही भगराशन बिन को पूर्वांचल पकड़नी थी पहले टिकट लेने को ले दोनो यात्री आपस मे भिर गये.हंगामा के कारण जंक्शन पर काफी शोरगुल होने लगा.जिसके बाद सूचना पर पहुंची सुरक्षा बलों ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया.

एटीवीएम मशीन भी रह रही है खराब

यात्रियों के सुविधा के लिए जंक्शन पर पांच एटीवीएम मशीन लगाए गये है लेकिन इन पांच मशीनों में अधिकतर मशीन खराब ही रहती है.मंगलवार को पांच एटीवीएम मशीनों में तीन से ही टिकट लेंन देंन का काम चल रहा था. यहाँ भी यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026