बिदूरती हाता के बाबर अली को गोली मार अपराधियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

✍️परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के जरती माई स्थान के समीप बेखौफ शातिर अपराधियों ने मुफ्फसिल थाना के बिदूरती हाता गांव निवासी बाबर अली (लगभग 35 वर्ष) को नाटकीय अंदाज में गोली मार हत्या कर डाली।घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है।घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक बाबर अली बाइक सवार होकर चमड़ा मंडी के रास्ते सराय ओपी थाने के तरफ कहीं जा रहा था कि इसी बीच जरती माई स्थान के समीप बेखौफ शातिर अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल पड़े।

उधर घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम तुरंत दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे। जहां आनन-फानन में अपराधियों के गोली के शिकार बाबर अली को उठाकर इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बाबर अली को मृत घोषित कर दिया।उक्त घटित घटना के बाद पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के निर्देश के आलोक पुलिस परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर अनुसंधान को तीव्र करते हुए तकनीकी सेल के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। खबर प्रेषण तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024