Categories: पटना

प्रेमी ने फोन कर रात में मिलने के लिए बुलाया, फिर दोस्‍तों संग मिलकर किया गंदा काम

औरंगाबाद: प्रेमी ने मिलने के लिए बुलाया और उसकी अस्‍मत लूटी। इतना ही नहीं अपने दोस्‍तों से भी कुकृत्‍य कराया। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित प्रेमी विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में विशाल समेत कुल चार आरेापित किए गए हैं। हालांकि युवक ने कहा है कि उसपर लगाए गए आरोप झूठे हैं। वह किसी भी जांच को तैयार है। महिला थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पहले से थे आरोपित युवक से संबंध

घटना गुरुवार की है। बताया जाता है कि गिरफ्तार किए गए युवक से इस युवती से पहले से संबंध थे। युवती ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात विशाल ने उसे फोन किया। घर के बाहर खेत की ओर बुलाया। वहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अरविंद सिंह, सुजीत कुमार और गोठिला विश्‍वकर्मा ने भी उसके साथ दुष्‍कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पीड़‍ित युवती को सवजनों के साथ महिला थाने भेज दिया गया। वहां युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थानाध्‍यक्ष उपासना सिंह ने बताया कि एक आरोपित विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। विशाल समेत चार को अभियुक्‍त बनाया गया है। ये सभी देव थाना क्षेत्र के जम्‍हरिया गांव के हैं।

एसपी ने कहा-प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

इधर एसपी सुधीर कुमार पोरिका का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इधर विशाल कुमार का कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है। कभी भी उस युवती से उसके संपर्क नहीं रहे। वह मेडिकल जांच को भी तैयार है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024