Categories: पटना

बिहार में बिगड़ा मौसम, पटना समेत कई इलाकों में बारिश के आसार

पटना: बिहार में उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत का पैगाम लेकर आए बादल घुमड़ने लगे हैं। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ घंटों में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, सिवान और सारण में बारिश तात्‍कालिक पूर्वानुमान जाहिर किया है। इसके अलावा आज पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, रोहतास, मधुबनी, गया और गोपालगंज जिले के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश के आसार हैं। कल से राज्‍य में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। सोमवार से बुधवार के बीच क्रमश: अधिक स्‍थानों पर और अधिक तेज बारिश होने की उम्‍मीद है।

राज्‍य के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही छिटपुट बारिश भी शुरू हो गई है। रविवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्‍सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और खगड़‍िया जिले के कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने एक दिन पहले ही जारी किया था। इनमें से ज्‍यादातर जिलों में आज छिटपुट ढंग से बारिश हो रही है। सोमवार और मंगलवार को राज्‍य के कई हिस्‍सों में तेज बारिश हो सकती है।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अक्‍टूबर को पश्‍च‍िम चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज और बक्‍सर जिले में तेज बारिश, जबकि 19 अक्‍टूबर को पश्‍च‍िमी और पूर्वी चंपारण के साथ ही गोपालगंज में भारी बारिश हो सकती है। 18 तारीख को उत्तर-पश्‍चि‍म, दक्षिण पश्‍च‍िम, उत्तर-मध्य एवां दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में एक या दो स्‍थानाें पर बिजली चमकने और मेघ गरजने की संभावना है। इन इलाकों में वज्रपात का खतरा बना रहेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026