Categories: पटना

दुर्गा पूजा के मेले में लड़की से छेड़छाड़ के विरोध पर फायरिंग, 2 लोग घायल, PMCH रेफर

पटना के पालीगंज में दुर्गा पूजा मेला में गोलीबारी शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पालीगंज थाना क्षेत्र के बगल में चंदौस मोड़ के पास दुर्गा पूजा के मौके पर मेले का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार की शाम कुछ बदमाशों ने मेला घूम रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस मामले को लेकर लड़कियों के परिजन भड़क गए। लोगों ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद बदमाशों ने अपने ग्रुप के अन्य लोगों को भी बुला लिया. इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही मेले में भगदड़ मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस गोलीबारी में 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पालीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने इन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पालीगंज थाने को दी. इसके बाद थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ दबंगों को खदेड़ दिया. गोलीबारी में पिंकू कुमार और चिंकू कुमार को गोली लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.पालीगंज थाना प्रभारी इसे एक सामान्य झड़प का मामला बता रहे हैं।

थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सिर्फ एक गोली चलने की सूचना है. पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली के खोखे को बरामद किया है. गोली लगने की बात को उन्होंने सिरे से नकारते हुए कहा कि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि गोली चलाने वालों की पहचान कर ली गई है और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026