परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में महिला चोरों ने बुधवार को झपट्टा मारकर एक महिला से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जाता है कि माधोपुर गांव की एक महिला मुख्यालय स्थित केनरा बैंक से 20 हजार रुपये की निकासी कर परचून की दुकान पर खरीदारी करने गई थी तभी इस दौरान महिला चोरों ने झपट्टा मारकर उसके पास से 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। इस दौरान पीड़ित महिला द्वारा शोर गुल करने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
इसके बाद महिला ने पुन: बैंक जाकर दुबारा राशि की निकासी कर घर लौट गई। समाचार प्रेषण तक उक्त महिला के नाम का पता नहीं चल सका है। वहीं 10 दिन पूर्व भी चोरों ने जमील मार्केट से एक महिला से पर्स समेत छह हजार रुपये की चोरी कर ली थी। शक के आधार पर लोगों ने एक महिला की पिटाई की थी, लेकिन चोरी गया रुपये बरामद नहीं हुआ था। वहीं बड़हरिया में आए दिन चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं इस पर नियंत्रण पाने में पुलिस प्रशासन विफल है। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…