आंदर: जीप से धक्का लगने से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर-तियर मुख्य मार्ग पर बरवां गांव के समीप बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे जीप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते तथा मृतक के स्वजन को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के समझा-बुझाने के बाद जाम खत्म हुआ। मृतक की पहचान एराजी बरवा निवासी शिवनाथ गोड़ के पुत्र रजनीश कुमार गोड़ के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एराजी बरवा निवासी रजनीश कुमार अपनी बाइक से मां के लिए दवा लाने के लिए आंदर बाजार जा रहा था तभी आंदर-तियर मुख्य मार्ग पर बरवां गांव में काली मंदिर के समीप आंदर से तेज गति से आ रही जीप से धक्का लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर आंदर-तियर मुख्य मार्ग पर शव रख सड़क जाम कर दिया तथा चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मृतक के स्वजन को मुआवजा की मांग करने लगे। वहीं ग्रामीणों ने वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। सड़क जाम करीब अपराह्न 3.30 बजे से 5.30 बजे तक रहा।

सड़क जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ कुणाल कुमार, सीओ रामेश्वर राम, थानाध्यक्ष कुमार वैभव, असांव थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एसआइ प्रदीप कुमार, एएसआइ वीरबहादुर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर तथा कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया। आक्रोशित को समझाने में जनप्रतिनिधि शामिल थे। सीओ ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार मृत युवक स्वजन को मुआवजा राशि दी जाएगी। उसके बाद पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मांग करने वालों में प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार यादव, ललन यादव, पैक्स अध्यक्ष नागमणि पाठक, जज पाठक, राममनोहर पाठक, उपमुखिया आनंद यादव, पूर्व मुखिया काशी चौधरी, रामजी यादव आदि शामिल थे। रजनीश कुमार की मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। युवक की मां रमावती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक चार भाई व एक बहन था। वह भाई-बहन में तीसरे नंबर का था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026