बड़हरिया: लिब्रा एंटरप्राइजेज से नकदी समेत 26 हजार की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर के समीप भलुआ लिब्रा इंटरप्राइजेज से बुधवार की रात चोरों ने 21 हजार नकद समेत 26 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस मामले में दुकान मालिक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इंटरप्राइजेज के मालिक विजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात चोरों ने कर्कटनुमा दुकान का छत तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए तथा 21 हजार रुपये नकद एवं पत्तल, गिलास रिफाइंड, तेल, पेप्सी सहित 26 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। उसने बताया कि दुकान में मुर्गा दुकान का भी पैसा रखा गया था। उन्होंने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटना से आक्रोशित व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन पर गश्त नहीं करने का आरोप लगा रहे थो।

दुकानदारों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन रात्रि में गश्त करती थी तो चोरी की घटना नहीं घटती। दुकानदारों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व सदरपुर निवासी शिवशंकर चौरसिया के घर से चोरों ने 25 हजार रुपये नकद एवं मंगलसूत्र व आभूषण की चोरी कर ली थी। वहीं सदरपुर निवासी महेंद्र सिंह की गुमटीनुमा दुकान से पांच हजार के सामान की चोरी कर ली थी। वहीं सदरपुर निवासी बृजराम की मोबाइल दुकान से दो बार 25-25 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गई थी। इस प्रकार इस क्षेत्र में एक साल में आधा दर्जन से अधिक दुकानों में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी। वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026