भगवानपुर हाट: दिव्यांग जांच शिविर में 50 लोगों का हुई जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 लोगों की दिव्यांगता की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सक हड्डी राेग विशेषज्ञ डा. सुमित कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डा. मुज्ज्सम अली तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. जितेंद्र कुमार सिंह शिविर में आए करीब 50 लोगों की दिव्यांगता का प्रमाणीकरण किया।

उन्होंने बताया कि जांच किए गए दिव्यांगजनों का यूडीआइ कार्ड डाक घर के माध्यम से लाभुकों को मिलेगा। शिविर में जांच कराने पहुंचे लाभुकों ने आन लाइन आवेदन किया था जिनका अस्पताल परिसर में समावेशी शिक्षा के बीआरपी संजीत कुमार एवं शिक्षक मंत्री प्रसाद ने निबंध किया। उसके बाद चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। शिविर में अस्थि दिव्यांगता के 22 , मानसिक दिव्यांगता के 14 , नेत्र दिव्यांगता के 11 तथा बहु निःशक्ता के तीन लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप कुमार ठाकुर, स्वास्थ्य कर्मी उपेंद्र कुमार सिंह, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026