परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय की सवारी गाड़ी पलटने से उसमें सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। इस दौरान कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज्ञात हो कि बड़हरिया में स्थित एक निजी विद्यालय की सवारी गाड़ी सोमवार को छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर उसके घर पहुंचाने जा रही थी।
इस दौरान बड़हरिया-जामो मार्ग के बगल स्थित इनायत छपरा गांव स्थित बंसवारी में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। घायलों में मननपुरा अमन कुमार, कादिरगंज निवासी स्वीटी कुमारी, भामोपाली निवासी सुहानी कुमारी, लक्ष्मीपुर निवासी सबान अली, फातमा परवीन, सोमिया, सद्दाम हुसैन, शिवानी कुमारी, सुरहिया निवासी आशीष कुमार शामिल हैं। इस दौरान अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…