महाराजगंज: विवाहिता की मौत मामले में प्राथमिकी, पति समेत तीन नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के सिहौता दलदरी बाजार में रविवार काे एक विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई मुफ्फसिल थाने क्षेत्र के महुआरी निवासी सिकंदर गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर मृतका के पति राकेश कुमार साह, ससुर गणेश साह समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी बहर रीता कुमारी की शादी सिहौता दलदरी निवासी गणेश साह के पुत्र राकेश कुमार साह के साथ फरवरी 2017 में की गई। शादी के छह माह बाद उसके पति एवं ससुर और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता था। इसकी शिकायत मेरी बहन बराबर करती रही। रविवार को मेरी बहन फोन कर बताई कि भैया जल्दी आकर हमको ले जाइए, नहीं तो ये लोग मार देंगे। हम बोले 12 बजे तक आ जाएंगे। जब मैंने 12 बजे फोन किया तो फोन राकेश कुमार ने उठाया बोला कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। जब हम वहां पहुंचे तो सभी फरार हो गए थे। मृतका को दो पुत्री तथा एक पुत्री है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024