बड़हरिया: मारपीट कर 50 हजार नकद व सोने की चेन छीनने का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा निवासी प्रभु प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार ने थाने में आवेदन देकर पकड़ी सुल्तान निवासी तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट कर 50 हजार रुपये तथा सोने की चेन छीनने का आरोप लगा प्राथमिकी कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई की शाम अपने मामा के घर पकड़ी सुल्तान से 50 हजार रुपये लेकर अपनी मां रंजीता देवी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

जैसे ही मामा के घर से कुछ दूरी पर नहर पर पहुंचा उसी गांव के सैफ अली, जीशान अंसारी और कैफ अली तथा तीन अज्ञात लोग दो बाइक सवार होकर आए और जानबूझकर मेरी बाइक में धक्का मार कर गिरा दिए। जब मैंने उन लोगों से इस कारण पूछा तो वे लोग मुझे मारपीट कर घायल कर दिए तथा मेरी मां के पर्स से 50 हजार रुपये तथा गले से सोने की चेन छीन लिए जिसकी कीमती 25 हजार रुपये है। जाते समय उक्त लोगों ने कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026