✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन पंचायत के वार्ड संख्या 14 में नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को मुखिया पति धर्मनाथ साह द्वारा भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि भवन के अभाव में आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। भवन बन जाने से बच्चों को सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में निर्माण कार्य की शुरुआत कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं अन्य वार्डों में भी आंगनबाड़ी भवन के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कराया जाएगा। भूमिपूजन में मनरेगा जेई विजय भारती, वार्ड सदस्य रघुवंश सिंह, सोनू साह, गामा सिंह, रामा साह, पलटू साह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…