बड़हरिया: बैठक कर किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के हबीबपुर गांव में किसानों की बैठक हुई। बैठक में प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश कुमार ने किसानों को राई, सरसों, गेहूं, सरसों एवं कृषि यंत्र पर मिलने वाले अनुदान संबंधित जानकारी दी तथा किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ, किसान को ईकेवाईसी एनपीसीआई आधार त्रुटि में सुधार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की कोई योजना लेने से पहले किसान को आनलाइन कराना जरूरी है,इसके बाद ही किसान को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ दिया जाता है।

बीज लेने के लिए किसान को ओटीपी देना होता है। ओटीपी किसान रजिस्ट्रेशन में दिए गए नंबर पर ही जाता है। सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा ने कृषक हित समूह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, वहीं एफपीओ सीईओ ने कृषक उत्पादक संगठन के बारे में जानकारी देते हुए इसमें सदस्य को जोड़ने के लिए किसानों को जागरूक किया। बैठक में सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा, कृषि समन्वयक चंदन कुमार, किसान सलाहकार राकेश कुमार गिरि, अनिल कुमार प्रसाद तथा एफपीओ सीओ विमल प्रकाश भी उपस्थित थे।इस मौके पर काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024