परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार गांव स्थित तटबंध के पास सोमवार की शाम लालजी यादव की पुत्री अनीता कुमारी बाढ़ के पानी में डूब गई थी। स्वजन ग्रामीणों की मदद उसकी काफी खोजबीन किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को भी नाविक व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। जिला परिषद सदस्य उमेश पासवान पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधा रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार मिश्रा मंगलवार को गंभीरार गांव पहुंच घटना की जानकारी ली तथा गोताखोरों के माध्यम किशोरी की तलाश कराने में जुट गए। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। ज्ञात हो कि अनीता चार बहन व दो भाइयों में दूसरी है। उसके डूबने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक तलाश जारी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…