बड़हरिया: किराना दुकान में चोरी से दुकानदार व ग्रामीणों में गुस्सा

  • दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा था
  • ताला काट नगद समेत 40 हजार का सामान चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-मीरगंज मुख्यमार्ग के कैलगढ़ पाठक मोड़ स्थित किराना दुकान का ताला काट चोरों ने नगदी समेत करीब चालीस हजार के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार थाना क्षेत्र के रोहड़ा के स्व. सीताराम सिंह का पुत्र बच्चा सिंह है। लोगों के अनुसार इसी दुकान के बगल में शिवधर हाता के सीतराम साह के पान दुकान में उसी रात चोरों ने चोरी का प्रयास भी किया। इधर, दुकान में चोरी की इस घटना से दुकानदारों के अलावा ग्रामीणों में भी पुलिस के खिलाफ गहरी नाराजगी है। दुकानदारों ने बताया कि ठंड व बारिश का लाभ उठा चोरों ने आसानी से किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इधर, किराना दुकानदार बच्चा सिंह बुधवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर सोने चले गए।

गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। दुकान के गल्ले से 15 हजार नगद समेत सरसों तेल, रिफाइन, मिर्चा व अन्य सामग्री जिसकी कीमत लभगभ 17 हजार व 32 हजार गायब है। चोरी की इस घटना से आक्रोशित रोहड़ा कला के बच्चा सिंह त्रिलोक हाता पुलिस चौकी को आवेदन देकर अज्ञात चोरों को नामजद किया गया है। इससे पहले ज्ञानी मोड़ के कुशवाहा मार्केट से चोरों ने एक दर्जन दुकानों का ताला काट लाखों की संपत्ति चोरी कर ली थी। इसे लेकर दुकानदारों के बीच पुलिस के खिलाफ नाराजगी व आक्रोश है। इधर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर न बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026