परवेज अख्तर/सिवान: जिले में यूरिया खाद को लेकर किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। डीएपी की तरह ही यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं। कहीं यूरिया खाद के लिए लाइन में किसानों को लगना पड़ रहा है तो कहीं किसानों को यूरिया अधिक कीमत पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है। कई जगह तो यूरिया नहीं से किसानों को लौटना पड़ रहा है। गेहूं की पहली सिंचाई के लिए यूरिया खाद की जरूरत होती है। किसान गेहूं की सिंचाई में जुटे हुए ही थे कि जिले में बारिश हो गई। इस वजह से यूरिया की अचानक से मांग बढ़ गई है।
जबकि जिले में फिलहाल यूरिया की किल्लत चल रही है। हालांकि, कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि यहां पर यूरिया की कोई कमी नहीं है। बहरहाल, गुरूवार को जिले के बड़हरिया, बसंतपुर और मैरवा प्रखंड के बिस्कोमान भवन पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। जबकि रघुनाथपुर, सिसवन, आंदर, महाराजगंज व गुठनी आदि प्रखंडों में अधिकतर दुकानों पर यूरिया नहीं मिलने से किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…