बड़हरिया: बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों में पनप रहा गुस्सा

बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं सुनते कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के सुंदरी गांव सहित कई गांव में 48 घंटे से बिजली गायब रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। घरों में अंधेरा रहने के साथ-साथ मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानियां हो रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बार-बार बिजली नहीं रहने और ट्रांसफार्मर के लोड नहीं लेने की शिकायत विभाग के कनीय पदाधिकारी से लेकर वरीय पदाधिकारियों से की जा चुकी है। बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सुंदरी गांव के उपभोक्ता अशोक प्रसाद, उमाशंकर साह, विजय पाण्डेय, ब्रजेश कुमार, पांडेय संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, राम नरेश, राजन उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, शत्रुध्न पाण्डेय, खुश मोहम्मद ने बताया कि बिजली आपूर्ति की अनियमितता और ट्रांसफार्मर के लोड नहीं लेने की शिकायत करने पर केवल आश्वासन ही मिला है।

इस गांव के अला सुंदरपुर, लक्ष्मीपुर, सियाड़ी, मथुरापुर गांव में 48 घंटा से बिजली नहीं रहने से अंधेरा पसरा हुआ है। उपभोक्ताओं में बिजली कंपनी के पदाधिकारियों के प्रति काफी गुस्सा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि अगर यथाशीघ्र बिजली सप्लाई नहीं की जाती है तो बड़हरिया सब स्टेशन का घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद उर्फ मिठू बाबू ने बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता से आग्रह किया और उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली आपूर्ति नियमित की जाए। कहा कि सुंदरी गांव के बिजली की समस्या का मुद्दा जिला परिषद की आगामी बैठक में पूरजोर तरीके से उठा कर समाधान कराने का प्रयास करूंगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026