सिवान: मिट्टी लेकर एक से दो लोग ही जायेंगे कर्बला में

  • त्योहार के मद्देनजर किसी प्रकार के प्रसाद का वितरण सार्वजनिक रूप से नहीं किया जायेगा
  • नहीं निकलेगा मोहर्रम का ताजिया, जुलूस निकालने पर भी रोक
  • सदर एसडीओ कार्यालय में अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: सदर एसडीओ कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बताया गया कि 19 की रात मोहर्रम का गवारा व 20 अगस्त को दिन में मोहर्रम का पहलाम मनाया जायेगा। इस मौके पर शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का त्योहार लोगों से अपने-अपने घरों में मनाने की अपील की गई। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि मोहर्रम को लेकर किसी प्रकार का कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा। लोगों से अपने-अपने घरों में मोहर्रम का त्योहार मनाने की बात कहते हुए सदर एसडीओ ने मोहर्रम का ताजिया नहीं निकाले जाने का निर्देश दिया। किसी प्रकार का कोई जुलूस भी नहीं निकलेगा। कहा कि मिट्टी लेकर एक से दो लोग ही कर्बला में जायेंगे।

त्योहार के मद्देनजर किसी प्रकार के प्रसाद का वितरण सार्वजनिक रूप से नहीं किया जायेगा। सदर एसडीओ ने मोहर्रम के त्योहार के दौरान शांति समिति के सदस्यों से अपने दायित्वों का निर्वहन आपसी भाईचारगी के साथ बनाए रखने की बात कही। वहीं शांति समिति के सदस्यों ने आपसी एकजुटता का परिचय देते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में सीवान अनुमंडल के एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय, सदर प्रखंड के सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, टाउन इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, शांति समिति के सदस्य प्रमील कुमार गोप, सुधीर जायसवाल, मलीह अहमद, प्रो. एसरार अहमद, श्रीनिवास यादव, सलीम सिद्दीकी पिंकू, राजेन्द्र गुप्ता व राजन कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026