बड़हरिया: आंबेडकर कालेज में इंटर की सेंटअप परीक्षा नहीं होने से नाराज छात्रों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर इंटर कालेज में शुक्रवार को 12वीं की सेंटअप परीक्षा नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग को बांस बल्ले से जाम कर दिया। सड़क जाम होने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इसकी सूचना बीडीओ प्रणव कुमार गिरि को दी गई। उन्होंने एसआइ रामविनय शर्मा को जाम स्थल पर भेजा। एसआइ शर्मा दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच छात्रों को परीक्षा कराने के आश्वासन देकर जाम को हटाया।

इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। कुछ नाराज छात्रों ने आरोप लगाया कि विभाग के दिशा निर्देश में 11 अक्टूबर को परीक्षा देने के लिए कालेज में आए थे, लेकिन दूसरे दिन परीक्षा कराने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया। छात्रों ने बताया कि घर काफी दूर होने से आने जाने में बहुत परेशानी होती है। कई दिन बिना परीक्षा दिए हमलोगों को वापस लौटना पड़ता है। कुछ छात्रों ने बताया कि परीक्षा के नाम पर रुपये की भी मांग की जा रही थी। जब हमलोग कालेज में गए तो वहां कोई स्टाफ भी नहीं था और कालेज के कमरे में दो-दो ताले लटके हुए थे। इससे छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। एसआइ ने बताया कि प्राचार्य ने परीक्षा जिम्मेवारी ली है। बताया जाता है कि कालेज के आपसी विवाद में कारण सेंटअप की परीक्षा बाधित थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026