सिवान: ऋणियों के खिलाफ बैंक ने शुरू किया वसूली अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक ने बड़े बकाएदार ऋणियों (लोनियों) से वसूली का अभियान शुक्रवार से शुरू कर दिया। पहले दिन बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी, प्रबंध निदेशक निकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने बड़हरिया शाखा के ऋणियों के यहां वसूली अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ऋणियों के घर एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनसे अविलंब लोन चुकता करने को कहा गया। अन्यथा उनके लोन खाता में जमा भूमि के कागजात के आधार पर भूमि की नीलामी व मकान निकाली की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

बताया गया कि यह अभियान बैंक की सभी शाखाओं में चलाया जा रहा है जो भी लोन धारक हैं अगर वे समय से लोन के पैसे चुकता कर देते हैं तो वे कार्रवाई से बच जाएंगे अन्यथा उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस, सरफेसी नोटिस की कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी वारंट निकाला जाएगा। इसके तहत गिरफ्तारी भी की जाएगी। यहीं नहीं उनके नाम व फोटो के साथ समाचार पत्रों में बड़े बकाएदारों की सूची प्रकाशित कराई जाएगी। इधर लोन अधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने महाराजगंज शाखा में वसूली अभियान चलाया। मौके पर प्रशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा व शाखा प्रबंधक राजन सिंह उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026