बड़हरिया: चुनावी रंजिश को लेकर पथराव, छह लोग घायल

  • दिपावाली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद
  • स्थानीय थाने में एक-दूसरे पर दर्ज करायी एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में दीपावाली की रात पटाखा फोड़ने व चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद पथराव में तब्दील हो गया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर के रामेश्वर यादव के परिजनों के साथ राकेश यादव व जयशंकर यादव के परिजनों के साथ चुनावी रंजिश के कारण पटाखे छोड़ने को लेकर पहले विवाद हुआ। फिर कुछ ही देर में विवाद पथराव में तब्दील हो गया। पथराव में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे को मारपीट का जिम्मेदार ठहराया है। एक पक्ष का आरोप है कि रामेश्वर यादव का 48 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव दरवाजे पर खड़ा था। उसी समय दूसरे पक्ष ने अचानक धावा बोल दिया। उन्होंने मुखिया प्रत्याशी रविशंकर यादव के परिजनों सहित करीब दर्जनभर लोगों को आरोपित किया है।

दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के रामेश्वर यादव सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। बताया जाता है कि पथराव के दौरान जयशंकर यादव का पुत्र वीरेंद्र कुमार यादव(22) व रामेश्वर यादव का पुत्र धर्मेंद्र कुमार यादव(48) गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। जिसमें वीरेंद्र का इलाज सदर अस्पताल में किया। थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि दोनों पक्षों का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं रोहड़ा कला में दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। जिसमें रोहड़ा कला तराना परवीन, अमजद अली, आसिफ अली, नुरतारा खातून व दूसरे पक्ष के महफूज आलम व इश्तेयाक अली घायल हो गए। घायल सभी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024