मैरवा: सुपारी के रुपए मांगने पर हत्या कर फेंका था शव

  • अपने प्रेमिका के पति की हत्या के लिए दिया था सुपारी
  • घर में छूटे दुखी गोड़ के मोबाइल से खुला हत्या का राज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया खुर्द गांव में दुखी गोड़ की हत्या कर फेंके गये शव की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दुखी गोड़ की हत्या अवैध संबंध को लेकर हुई थी। दुखी गोड़ और अपराधियों से बीच सुपारी के रुपए को लेकर विवाद के बाद हत्या हुई थी। हत्या में शामिल हरनाथपुर गांव के करण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। दो दिन पूर्व चुपचुपवां गांव के दुखी गोड़ गोली मार कर हत्या किये जाने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस ने 48 घंटे में घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दुखी गोड़ के एक महिला से अवैध संबंध की बात सामने आयी है।

उसके अवैध संबंध की जानकारी उसके प्रेमिका के पति को मिल गयी थी। इसके बाद दुखी ने उसके पति की हत्या कराने का प्लान बनाया था। हत्या के लिए दो लोगों को बीस हजार रुपया की सुपारी दी थी। सुपारी लेने वाले अपराधी उसके प्रेमिका के पति को मारने में विफल रहे। जिसके बाद वह सुपारी के दिये रुपए वापस मांग रहा था। रुपए मांगने के दौरान अपराधियों ने विवाद के बाद दुखी की हत्या कर शव को फेंक दिया। हत्या की घटना में दो अपराधी शामिल हैं। करण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जबकि उसके साथी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। चुपचुपवां गांव के रहने वाले दुखी के मोबाइल से उसकी हत्या का राज खुला है। घटना से कुछ घंटे पूर्व वह अपना मोबाइल घर में छोड़कर गया था। उसके बाद उसकी हत्या की गयी। पुलिस उसके मोबाइल पर अंतिम समय पर आये काल के बारे में छानबीन कर अपराधी तक पहुंच गयी। अपराध को अंजाम देने वाला अपराधी उसके बगल के गांव का रहने वाला है। दुखी से उसकी दोस्ती की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024