परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार की रात महावीरी मेला के दौरान हुए पथराव एवं अगजनी को लेकर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए थाना परिसर में शुक्रवार की शाम बीडीओ प्रणव कुमार गिरि की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाने एवं आपसी भाइचारे के साथ रहने की सलाह दी गई।
प्रखंड में दुबारा ऐसी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कई निर्देश दिए एवं सुझाव दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एएसआइ शैलेश सिंह, भाजपा नेता डा. अनिल गिरि, कांग्रेस नेता एसएम फजलेहक, प्रो. महमूद हसन अंसारी, अनुरंजन मिश्र, सुनील चंद्रवंशी, जुल्फेकार अहमद मीठू आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…