परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रज्जन लाल निगम, सीओ सुनील कुमार व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने महावीरी झंडा मेला में सड़क दुर्घटना से निजात पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। यह कार्य पूरे बाजार में जारी रहा। अभियान को लेकर प्रशासन ने भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। करीब एक किलोमीटर के दायरे में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। नवगठित नगर पंचायत के सड़क के किनारे नाले पर अवैध ढंग से लगे फुटपाथ की दुकानों को भी हटाया गया।
इधर अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। जिन्हें प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सिंह, बीडीसी मनोज प्रसाद सहित आदि जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बीडीओ ने कहा कि सड़क के बगल में अतिक्रमण हटने से आवागमन सही ढंग से बहाल हो जाएगा। अब सड़क दुर्घटना की आशंका कम हो जाएगी। महावीरी झंडा मेला को लेकर सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए स्थानीय प्रशासन द्वारा इसे अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…