बड़हरिया: आलेख प्रतियोगिता में आशुतोष को मिला पांचवा स्थान

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय कृषि संस्थान में आयोजित शिक्षा का महाकुंभ ज्ञानोत्सव में जिला के बड़हरिया प्रखंड के सिकंदरपुर निवासी आशुतोष कुमार को आलेख प्रतियोगिता में टाप फाइव में स्थान प्राप्त हुआ है। आशुतोष की उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष पंकज मित्तल द्वारा स्मृति चिह्न, कीट और 51 सौ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव में पूरे भारत से 50 हजार प्रतिभागियों ने शिक्षा से आत्मनिर्भरता तथा नई शिक्षा नीति पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस मौके पर पूरे भारत के करीब ढाई सौ कुलपति, निर्देशक, रजिस्ट्रार तथा पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस भी शामिल उपस्थित थे। आशुतोष के सम्मानित होने पर पूर्व मंत्री जिवेश मिश्रा, नितिन नवीन, सांसद कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह आदि ने बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026