परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के कर्णपुरा, सानी बसंतपुर, सतवार गांव में मंगलवार को किसान चौपाल लगा किसानों को रबी फसल की जानकारी दी गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं का लाभ लेने तथा आधुनिक खेती कर कम खर्च में अधिक उत्पादन करने के लिए जागरूक किया गया।
मौके पर किसानों को खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान, मिट्टी जांच, कीट प्रबंधन, जीरो टिलेज से गेहूूं की बोआई करने, जैविक खाद का उपयोग करने, नीलगायों से फसल को बचाने आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि समन्वयक उमेश कुमार सिंह, सहायक तकनीक प्रबंधक पं. अतुल कुमार, किसान सलाहकार राकेश कुमार रंजन, धनंजय कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, विजय कुमार, कपिलदेव सिंह, असगर मियां, ज्ञांती देवी समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…