परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गौसीहाता के स्व वकील अहमद के पुत्र व पूर्व सरपंच एबरार अहमद ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना कांड सं- 404/ 22 के अनुसंधानकर्ता एएसआई निसार आलम पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बदलने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष को भी आवेदन दिया था। लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा आईओ एएसआई नासिर आलम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो, उन्होंने एसपी को आवेदन देकर एएसआई नासिर आलम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी जगह दूसरे पुलिस अधिकारी को आईओ बनाने की मांग की है।

उन्होंने आवेदन में कहा है कि एएसआई नासिर आलम द्वारा उन्हें फोन कर थाने पर बुलाया गया। थाना पहुंचने पर  अनुसंधानकर्ता द्वारा धमकी भी दी गई, कि  केस उठाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि केस के अभियुक्त  आपके व आपके परिजनों के ऊपर किसी महिला से छेड़खानी का मुकदमा करा देंगे। उन्होंने कहा कि वे खुद तीन-तीन माह पर दफा-107 के तहत करते रहेंगे।नहीं तो मामले को रफा-दफा कर लें।इसके लिए वे लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एएसआई गांव पहुंचकर मेरे साथ गाली-गलौज करते हैं व ग्रामीणों के बीच बेइज्जती करते हैं। उन्होंने एसपी से आग्रह किया है, कि एएसआई के खिलाफ अपने स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई की जाय। जिससे मुझे न्याय मिल सके।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026