✍️..पटना : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जुड़ी इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर बता रहे हैं। खबर यह है कि राज्य के 2 आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है।डीजीपी से जालसाजी के मामले में शामिल गया के एसएसपी रह चुके आदित्य कुमार को सरकार ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।
इस मामले में अब एसपी दयाशंकर के ऊपर गाज गिर गई है और सरकार ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है।आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार को निलंबन अवधि में मुख्यालय से अटैच किया गया है। डीजीपी एसके सिंघल के साथ जालसाजी करने वाले अभिषेक अग्रवाल को आर्थिक अपराध इकाई ने गिरफ्तार किया था। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में अभिषेक अग्रवाल के अलावे आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर नकेल कस दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…