परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने मनरेगा कर्मियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने अमृत सरोवर लक्ष्य के अनुरूप 25 मई तक पूर्ण करने, आधार सिडिंग को पूर्ण करने आदि की सलाह दी। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत में 10 पौधारोपण करने तथा उसकी देखरेख की भी सलाह दी।
बीडीओ ने सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मनरेगा कनीय अभियंता सुरेंद्र महतो, लेखापाल विजय कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक सुनील कुमार, कंप्यूटर आपरेटव तथा पंचायत रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…